TikTok Ban in India: 5 साल बाद टिकटॉक की वापसी की खबरें सच हैं या झूठ?

Tik Tok
सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा है कि भारत में TikTok की वेबसाइट अनब्लॉक हो गई है और टिकटॉक पर से बैन हटा दिया गया है। लेकिन हकीकत क्या है, यह जानना जरूरी है।

TikTok Ban India News: सरकार ने क्या कहा?
भारत सरकार ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि TikTok Ban in India अब भी जारी है। टिकटॉक पर से बैन हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। सरकार ने कहा:
“भारत सरकार ने टिकटॉक पर से बैन हटाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस तरह की खबरें पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं।”
टिकटॉक पर बैन कब और क्यों लगा था?
- जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन विवाद के बाद सरकार ने 59 Chinese Apps Ban in India के तहत TikTok को भी बैन किया।
- राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।
- उस समय भारत टिकटॉक का सबसे बड़ा विदेशी बाजार था।
TikTok Unban in India की अफवाहें क्यों फैल रही हैं?
- कुछ यूजर्स ने दावा किया कि TikTok Official Website भारत में खुल रही है।
- भारत-चीन रिश्तों में सुधार की खबरों ने भी TikTok की वापसी की अटकलों को बढ़ावा दिया।
- हालांकि, TikTok App अब भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।